पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड में खिलाड़ियों को मिलेगा लाॅन टेनिस कोर्ट

स्पोर्ट्स ग्राउंड में खिलाड़ियों को मिलेगा लाॅन टेनिस कोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|नगर पालिका खेल एवं युवक कल्याण विभाग की मदद से पब्लिक स्पोर्ट्स ग्राउंड परिसर में लाखों की लागत से लान टेनिस कोर्ट बनवाएगी। इसके लिए शनिवार दोपहर बाद खेल एवं युवक कल्याण विभाग की संभागीय अधिकारी शर्मिला डामर दिल्ली के एक आर्किटेक्ट के साथ स्टेडियम परिसर पहुंचीं। इस मौके पर नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी व सीएमओ इकरार अहमद भी मौजूद रहे। संंबंधित आर्किटेक्ट ने स्टेडियम परिसर का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार लाखों की लागत से बनाए जाने वाले लान टेनिस कोर्ट के लिए आर्किटेक्ट जल्द इसका प्राक्कलन बनाकर पहुंचाएंगे। नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी ने बताया कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कवायदें की जा रही हैं। लान टेनिस कोर्ट निर्माण के साथ इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट को भी बेहतर कराया जाएगा। इस दिशा में काम होने के बाद खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...