पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंप से डीजल डलवाने के बाद बंद हो गया वाहन

पंप से डीजल डलवाने के बाद बंद हो गया वाहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबी रोड कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के सामने सूरज ऑटो मोबाइल डीजल पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर कई लोग पहुंचे। इस बीच पवन कुशवाह सहित अन्य युवकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंप से एक मित्र के वाहन में मिलावटी डीजल डाला गया। इससे वाहन बंद हो गया। इसके कुछ देर बाद ही ग्राहक भारत सिंह भी अपने हाथ में खराब डीजल भरी बोतल लेकर पहुंचा। भारत सिंह, पवन कुशवाह सहित अन्य युवकों ने कहा कि इस डीजल पंप से बोलेरो जीप में 1190 रुपए का डीजल भरवाया गया। इसके तीन किमी चलने के बाद ही वाहन बंद हो गया। वाहन चेक कराने पर पता चला कि डीजल में केरोसिन की बू आ रही है। इससे वाहन बंद हो गया था। युवकों ने कहा कि डीजल पंप से ठीक डीजल नहीं दिया गया।

इस जानकारी के कुछ देर बाद ही पंप संचालक रितेश उपाध्याय मौके पर पहुंचा। श्री उपाध्याय ने पवन सहित अन्य युवकों को अपने डीजल पंप का डीजल चेक कराया। वहीं पंप संचालक ने कहा कि पंप से सही डीजल दिया गया है, लेकिन लोगों को संतुष्टि नहीं हुई। इसके बाद युवक ने इसकी शिकायत फोन से सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी गंगा भिंडे से कर दी, लेकिन सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी की तबीयत खराब होने से वे मौके पर नहीं आ सकीं।

खबरें और भी हैं...