पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के बाद मौके पर छोड़ रहे कचरा,मिशन का आखिरी दिन आज

सफाई के बाद मौके पर छोड़ रहे कचरा,मिशन का आखिरी दिन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|स्वच्छता को लेकर नगरीय निकाय गंभीर नहीं है। नगरीय निकाय में एक से 14 फरवरी तक चलने वाले स्वच्छता मिशन में जल स्रोतों सहित पार्क परिसर की सफाई की जा रही है। स्वच्छता के इस अभियान में लापरवाही बरतते हुए सफाई के बाद मौके पर ही कचरा छोड़ा जा रहा है। नगर पालिका ने एक फरवरी से शुरू किए अपने स्वच्छता मिशन में शहर के कई पेयजल स्रोतों के अलावा बस स्टैंड परिसर में मौजूद शहीद भरथरे पार्क की सफाई कराई, लेकिन शहीद भरथरे पार्क परिसर में उग रही गाजर घास को साफ कराने के बाद मौके पर ही इसे छोड़ दिया गया, जबकि पार्क परिसर से इसे हटाना था। यही नहीं एसडीएम निवास के पास मौजूद पेयजल टंकी के पास भी शनिवार शाम तक कचरे का ढेर लगा नजर आया। इसी के साथ राजगढ़ आईटीआई के पुराने भवन के सामने, मुल्तानपुरा क्षेत्र की पेयजल टंकी, मातामंड सहित अन्य इलाकों की पेयजल टंकियों की सफाई के बाद इन पर रंग रोगन करा दिया गया, जबकि इन पेयजल टंकियों के आसपास ठीक से सफाई तक नहीं की गई।

सही मायने में नहीं हो पाया काम

जानकारी के अनुसार एक फरवरी से शुरू हुअा स्वच्छता मिशन 14 फरवरी को खत्म हो जाएगा। रविवार को इस मिशन का आखिरी दिन है। इसके बाद भी सही मायने में इस मिशन पर काम नहीं हो पाया है। इस मामले में सीएमओ इकरार अहमद ने कहा कि जिन स्थानों पर ठीक से सफाई नहीं हो पाई है। इसके लिए संबंधितों को निर्देशित करेंगे।

खबरें और भी हैं...