नाटक से बताई समाज की कुरीतियां
ब्यावरा|नेताजी सुभाषचंद्रबोस महाविद्यालय के युवा उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भी विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दिन एकांकी नाटक, वाद विवाद, भाषण आदि विधाएं रखी गई थी। इनमें कॉलेज के साठ से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ सुरेखा रेगे ने बताया कि एकांकी नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में फैली दहेज प्रथा सहित अन्य कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डाॅ. वीके जैन, प्रो. अरविंद भारद्वाज, रजनी सोनी, इंदिरा सांकवा, सोनल अग्रवाल सहित कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्यों सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
स्थापनादिवस पर बताया महत्व
इससेपहले कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा स्थापना दिवस के तहत एक समारोह रखा गया। प्रभारी इंदिरा सांकवा ने बताया कि इस मौके पर विद्यार्थियों को स्थापना दिवस के लक्ष्य गीत इसका महत्व बताया गया। इस मौके पर कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।