स्वाइन फ्लू: शहर से बाहर किए सुअर
ब्यावरा|शहर मेंसाफ सफाई बनाए रखने के साथ स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र से सुअर बाहर कराने पर काम शुरू करा दिया है। रविवार को सुअर पालक इन्हें शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पकड़ते नजर आए। नपा सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि इसके लिए पहले ही सुअर पालकों को नोटिस दिए जा चुके थे।