ब्यावरा|नगरपालिका नेखंभों पर लगे खराब लैंपों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान अस्पताल रोड तहसील रोड के लैंप ठीक किए गए। लैंप ठीक हाेने से लोगों को रात में आने जाने में परेशानी नहीं होगी। दरअसल रात में अंधेरा होने से हादसे और वारदातें हो रही थीं।