पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों सहित हजारों लोगों के आने जाने का रास्ता

बच्चों सहित हजारों लोगों के आने-जाने का रास्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों सहित हजारों लोगों के आने-जाने का रास्ता

इसरोड से आधा दर्जन से अधिक गांव खांकरा सबला, खांकरा कालोनी, बंजारी, पड़ल्या आदि गांव के हजारों लोगों का आना-जाना होता है। वहीं इन गांवों से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मोया और ब्यावरा पढ़ने के लिए आते हैं। बारिश के दौरान विद्यार्थी नाला पार नहीं कर पाते और पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं।

ग्रामीणोंने दी थी चक्काजाम कर प्रदर्शन की चेतावनी

मोयागांव के लोगों ने पीलिया खाल पर शीघ्र पुलिया नहीं बनाए जाने पर चक्काजाम की चेतावनी थी। ग्रामीण पटेल घीसालाल यादव, रामप्रसाद यादव, दयाराम वर्मा, कुमेर सिंह, कला बाई, इमरत सिंह, लक्ष्मीनारायण जाटव, दौलतराम, राधेश्याम जाटव, करनसिंह सहित खांकरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर बारिश में बेहद परेशानी हाेती है। फिलहाल बारिश तक काफी समय है। यदि इस बार भी विभाग ने नाले पर पुलिया नहीं बनाई तो विभाग के कार्यालय के सामने बायपास रोड पर चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।