डीए की मांग पूरी होने से उत्साह
ब्यावरा|शासन नेपेंशनरों को पिछले वर्ष जुलाई से ही सात प्रतिशत डीए प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। इस पर पेंशनर संघ में उत्साह का माहौल है। संघ अध्यक्ष जुगल किशोर जोशी ने बताया कि इससे पहले शासन ने एक अक्टूबर से सात प्रतिशत डीए प्रदान किया था। इस पर पेंशनर संघ ने नाराजगी जाहिर करते हुए 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा था। अपनी मांग पूरी होने पर संघ के बीपी सक्सेना, जेएल मारोठिया, मुरलीधर पालीवाल, रहमान भाई,केवी जोशी, पीएन चौधरी सहित अन्य पेंशनरों ने मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया है।