कलश यात्रा आज
ब्यावरा|गायत्री मंदिरशक्ति पीठ में नवरात्र पर्व की शुरुआत बुधवार को दोपहर तीन बजे कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा इंदौर नाका मंदिर परिसर से होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी। गुरुवार से नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में रोज सुबह जप साधना, यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
नाबालिगको भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार
ब्यावरा|सुठालिया पुलिसने सोमवार रात एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खंडवा क्षेत्र का निवासी आरोपी अल्केश वाल्मीकि वर्ष 2011 में एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है।