- Hindi News
- ब्यावरा|क्षेत्र केबेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार
ब्यावरा|क्षेत्र केबेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार
ब्यावरा|क्षेत्र केबेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में जिला रोजगार कार्यालय ने रोजगार मेला लगाया गया। इसमें रोजगार कार्यालय द्वारा हिंद पथ कौसल, रिलायंस ग्रुप, शिव शक्ति बायोटेक, ट्राई टेट, मधु मिलन सिंथेटिक्स सहित दस कंपनियों को बुलाया था। मेले में 200 युवाओं ने पंजीयन कराया। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पंजीयन करा चुके युवाओं के साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों ने 150 युवाओं को रोजगार से जोड़ा। रोजगार कार्यालय जिला अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि इसी के साथ परिसर में कॅरियर काउंसलिंग प्रदर्शनी भी रखी गई थी। इसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने कॅरियर चुनने संबंधित जानकारियां हासिल कीं। इस मौके पर केएल सोनी, सुरेश चंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।