पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी के अमले पर पत्थरों से हमला

बिजली कंपनी के अमले पर पत्थरों से हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनवास। ग्रामीणों द्वारा मारे गए पत्थर दिखाता बिजली कंपनी का कर्मचारी।

पहले भी बन चुके हैं ऐसे हालात

गांवोंमें बिजली वितरण कंपनी की वसूली टीम पर हमला करने, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले पहले भी सामने चुके हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले ब्यावरा के पास पड़िया गांव और महाबल गांव में किसानों ने बिजली कंपनी के अमले पर हमला कर दिया था। इसमें भी कुछ कर्मचारी घायल हो गए थे।

किसानोंको प्रकरण बनाने दे रहे थे धमकी

जरकड़ियाखेड़ीनिवासी किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री जसवंत गुर्जर सहित किसानों ने बताया कि ग्रामीण वैसे ही बिजली कटौती से परेशान हैं। गांव में बिजली नहीं दी जा रही है। सिंचाई के अभाव में फसल चौपट हो रही है। इसके बाद भी बिजली विभाग जबरन बकाया वसूली कर रहा है। बकाया जमा करने पर अमले ने बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दी थी। इस कारण किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और पत्थर मार दिए।

मामलादर्ज किया

^जरकड़ियाखेड़ीगांव में बिजली कंपनी पर हमला करने के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वाहन चालक को सिर में चोट लगने पर मेडिकल कराया गया है। -पीसीलोट, एएसआई,थाना इंचार्ज, करनवास

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़/करनवास

बुधवारको बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी रोकने गए ब्यावरा बिजली कंपनी के अमले पर ग्रामीणों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इससे कर्मचारियों को चोटें आई और वाहन चालक घायल हो गया। गौरतलब है कि इस तरह की माह में तीसरी घटना है।

इस समय किसान खाद और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी यह परेशानी बिजली कंपनी की बकाया वसूली ने और बढ़ा दी है। बिजली कंपनी ब्यावरा के ग्रामीण कनिष्ठ यंत्री आरके सिरोलिया ने बताया बुधवार को वे अपनी टीम के साथ जरकड़ियाखेड़ी गांव में कुशलपुरा डेम के रास्ते पर बिजली चोरी पकड़ने राजस्व वसूली के लिए गए थे। इस दौरान गांव के विक्रम सिंह पुत्र पार्वती सिंह गुर्जर और बिहारीलाल सहित अन्य लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे वाहन चालक कमल सिंह पुत्र फतेसिंह चोट लगने से घायल हो गया। घटना के बाद बिजली अधिकारियों कर्मचारियों ने करनवास थाने में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।