नए सत्र से चार गांव के मिडिल स्कूल हो जाएंगे हाई स्कूल
ब्लॉक के चार गांव के मिडिल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी अगले शिक्षण सत्र से अब अपने ही गांव के हाई स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे। चार गांवों के मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन करने की मंजूरी मिल गई है।
शासन स्तर पर ब्लॉक के चार गांवों के मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन करने की मंजूरी हो चुकी है। ब्लॉक शिक्षा विभाग के अनुसार उक्त चारों गांवों के हाई स्कूलों के लिए अब सिर्फ आदेश आना शेष है।
मिडिल से हाई में बदलेंगे यह स्कूल
ब्लॉक के गांव चाठा, पीपल बे, कांसौरकला व पाडली गोसाई के मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन किया गया है। इन चारों गांवों के विद्यार्थी अगले शिक्षण सत्र से अपने ही गांव के हाई स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे।
अभी यह हालात
उक्त चारों गांवों के मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को हाई व हायर सेकंडरी स्तर की पढ़ाई के लिए दूर तक जाना पड़ता है। वहीं कई विद्यार्थी हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए लंबा फासला तय करते हुए ब्यावरा के स्कूलों तक पहुंचते हैं। उन्हें आने जाने में परेशानियां होती हैं।
मंजूरी मिल चुकी है
शासन से चार गांव के मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन करने की मंजूरी मिल चुकी है। अगले शिक्षण सत्र से सैकड़ों विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। -जेपी यादव बीईओ ब्यावरा