राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट 16 से
ब्यावरा | जय हिंद सोशल एंड वेलफेयर ग्रुप ने रानी आशादेवी सिंह की स्मृति में 16 फरवरी से पब्लिक स्पोर्टस स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इसमें ग्वालियर, रतलाम, शिवपुरी,खुरई, बीना, आष्टा, बैरसिया सहित अन्य शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।