आतंकियों की वर्षगांठ मनाने का विरोध
ब्यावरा|जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में आतंकियों की वर्षगांठ मनाने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार शाम इसका तीखा विरोध किया। पीपल चौराहे पर रखे गए विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने तीखे स्वर में कहा कि उक्त यूनिवर्सिटी में संसद पर हमला करने वाले आतंकियों की वर्षगांठ मनाई गई। इससे यह साबित होता है कि यूनिवर्सिटी व आतंकियों के बीच संबंध है। इसका परिषद के सदस्य विरोध करते हैं। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय ठाकुर, विकासखंड संयोजक नीरज शर्मा, नगर मंत्री राजेश शर्मा, अरुण, दीपक, जितेंद्र परमार, कमलेश कुशवाह, सुनील, नितिन शर्मा, लखन, शुभम सोनी, विक्की प्रजापति, आदर्श खरे आदि सदस्य मौजूद थे।
परिषद के सदस्यों ने किया विरोधब्यावरा-विराेध प्रदर्शन करते सदस्य।भास्कर