युवकों ने जलाया कांप्लेक्स के पास लगा बैनर
ब्यावरा| पीपल चौराहा नवीन कांप्लेक्स के पास लगे एक राजनीतिक संगठन के बैनर को दो अज्ञात युवकों द्वारा जलाने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात को दो अज्ञात युवकों ने बैनर जलाया था। मामले में दुर्गा शाक्यवार की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ प्रकरण बनाया है। उक्त बैनर नगर पालिका में राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस के पूर्व पार्षद राजू वर्मा का था। इसे दो युवकों द्वारा जलाया गया।