पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली खंभे में लगी आग, डेढ़ घंटे बंद रही बिजली

बिजली खंभे में लगी आग, डेढ़ घंटे बंद रही बिजली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे सुठालिया रोड पर धर्मशाला के पास लगे एक बिजली खंभे के तार में अचानक आग लग गई। बिजली खंभे से आग की लपटे निकलते देख आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत बिजली कंपनी कार्यालय में की। इसके बाद बिजली कंपनी ने संबंधित इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। साथ ही मौके पर लाइन मैन पहुंचाकर खंभे की आग बुझवाई गई। आग बुझने के बाद लाइनमैनों ने बिजली तारों को ठीक किया। लेकिन इसमें डेढ़ घंटा लग गया। इस बीच हजारों लोग डेढ़ घंटे तक बिजली समस्या से परेशान रहे। जानकारी के अनुसार बिजली का लोड बढ़ने से यह आगजनी की घटना हुई थी।

खबरें और भी हैं...