आज चलेगी ट्रैफिक सुधार की मुहिम
ब्यावरा | शहर को व्यवस्थित करने के साथ ट्रैफिक सुधार के लिए नगर पालिका सोमवार के हाट बाजार में मुहिम चलाएगी। इसमें हाट बाजार में आने वाली दुकानों को पंचमुखी हनुमान मंंदिर के पास मैदान पर ही लगवाया जाएगा। इसी के साथ अस्पताल चौराहा से पंचमुखी हनुमान मंदिर के रास्ते के बीच मौजूद पुल पर भी सब्जी दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। नपा की टीम सड़क पर लगने वाली सब्जी सहित अन्य दुकानों को नियत स्थान पर पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही सड़क पर लगने वाली हाथ ठेला दुकानों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इस मामले में सीएमओ इकरार अहमद ने कहा कि हाट बाजार के दिन मेन रोड पर ट्रैफिक सुविधा बनाए रखने के लिए ही यह मुहिम चलाई जाएगी।