गार्ड आॅफ आनर के साथ सेनानी को अंतिम विदाई
ब्यावरा | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पत्रकार रामचंद्र गोयल विद्यार्थीजी 86 वर्ष का निधन रविवार सुबह हो गया। इससे शहर में शोक का माहौल छा गया। शवयात्रा दोपहर बाद उनके स्वनिवास से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अंतिम विदाई प्रशासन द्वारा गार्ड आफ आनर के साथ दी गई। राजगढ़ रोड मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।