पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट कल से

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट कल से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय हिंद साेशल एंड वेलफेयर ग्रुप ने रानी आशादेवी सिंह की स्मृति में 16 फरवरी से पब्लिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें ग्वालियर, रतलाम, शिवपुरी,खुरई, बीना, आष्टा, बैरसिया सहित अन्य शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रुप के सदस्य पूर्व पार्षद इकबाल हुसैन, पंकज अग्रवाल, इंदर श्रीवास, शहजाद पंजाबी ने बताया कि 20 फरवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच होंगे।

इन्हें भी मिलेगा सम्मान
आयोजन समिति के अनुसार राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता टीम के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें बेस्ट गोल कीपर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट प्लेयर सहित बेस्ट अनुशासित टीम को भी ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...