हेल्थ रिपोर्टर|बुरहानपुर
हेल्थ रिपोर्टर|बुरहानपुर
दाऊदीबोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु स्व. सैयदना मोहम्मद बुरहानउद्दीन साहब के जन्मोत्सव पर लोधीपुरा दरगाह-ए-हकीमी में नेत्र जांच शिविर लगा। शिविर में मुंबई आई केयर चेरिटेबल ट्रस्ट और बुरहानपुर के विशेषज्ञों ने 850 मरीजों के आंखों की जांच की।
डाॅ. जिया साबीर ने कहा अधिकांश 25 साल तक के युवाओं में सिर दर्द की समस्या आई है। शिविर में ऐसे करीब 35 प्रतिशत मरीज सामने आए। जानने पर मोबाइल, कम्प्यूटर पर घंटों गेम्स खेलना, पास से टीवी देखना सहित अन्य प्रमुख कारण मिले। इससे आंखों में कमजोरी हो रही। आंखें सूखने पर पानी निकल रहा है। डॉक्टरों ने उनको विटामिन-सी की दवा दी। उनसे फिजीकल एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा।
सुबह 10 बजे कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया ने आंखों की जांच करवाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 850 में से 600 मरीजों को चश्मे के नंबर दिए। 60 मरीजों को मोतियाबिंद निकला। ऑपरेशन के लिए उनका चयन किया गया। रविवार को चयनित मरीजों की आंख के ऑपरेशन किए जाएंगे।
प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया 10 फरवरी को स्व. सैयदना साहब का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान दरगाह प्रबंधक शेख अली मोहम्मद, नवाब मुस्तुफा मलकापुरवाला, अब्बास पीनवाला, तैयब कांचवाला, उप प्रबंधक शेख जुजर पटनावाला, डॉ. जैनउददीन बोहरा, मंसूर सेवक, मुस्तुफा दाहौतवाला, मोहम्मद मर्चेंट, ताहेर मन्नान, तसनीम मर्चेंट मौजूद थे।