पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में वाहन अंदर नहीं घुसने दें, स्टाफ के लिए है पार्किंग

अस्पताल में वाहन अंदर नहीं घुसने दें, स्टाफ के लिए है पार्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अव्यवस्थित पार्किंग देख सिविल सर्जन ने जताई नाराजगी

भास्करसंवाददाता|बुरहानपुर

जिलाअस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई। इधर-उधर खड़ी बाइक देखकर कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। कहा- आज से बाहर के वाहन अंदर नहीं घुसने दें। सिर्फ अस्पताल स्टाफ और मीडियाकर्मियों के वाहनों को अंदर आने दें। एंबुलेंस को अस्पताल में आने में परेशानी ना हो। इसके लिए पार्किंग व्यवस्था सुधारें।

सिविल सर्जन डॉ.केएम गुप्ता ने शनिवार को अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था देखी। अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग देख कर्मचारियों से कहा मरीजों को देखने आने वाले लोगों को वाहन अंदर नहीं घुसने दें। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है। अस्पताल में इधर-उधर वाहन खड़े होने से एंबुलेंस को अंदर आने में परेशानी होती है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चलने-फिरने को भी जगह नहीं रहती। डॉ. गुप्ता ने कर्मचारियों से कहकर वाहनों को बाहर किया। यहां-वहां खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग जोन में ही बाइक खड़ी करें।

सिविल सर्जन ने अस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर निर्देश दिए।