- Hindi News
- नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण परामर्श शिविर आज
नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण परामर्श शिविर आज
बुरहानपुर|रविवार कोभारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर गोकुलदास हार्ट हॉस्पिटल लिमिटेड इंदौर के तत्वावधान में निमाड़ हॉस्पिटल में सुबह10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कलेक्टर एवं सोसायटी अध्यक्ष जेपीआईरिन सिंथिया ने बताया शिविर में बीपीएल कार्डधारक, राज्य बीमारी सहायता निधि, शासकीय कर्मचारी, मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के हितग्राहियों के लिए निःशुल्क स्टीमेट बनाया जाएगा। इसके अलावा हृदय रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर शुगर की जांच निःशुल्क रहेगी।