पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक

सदस्यता अभियान को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर|संजय नगरस्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य और अजा सदस्य के प्रभारी डॉ. गोपालसिंह चौहान को अजा वर्ग के लोगों ने समस्या बताई। लोगों ने कहा राशन कार्ड, शहरी पट्‌टे, ग्रामीण पट्‌टे नहीं है और रोजगार भी नहीं मिल रहा। उन्होंने जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसरों से मिलकर निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में प्रभारी डॉ. गोपालसिंह ने कार्य योजनाओं को विभाजन किया। रमेश सावले, शिवकुमार पासी को भाजपा अजा मोर्चा विधानसभा जिला सदस्य प्रभारी और नेपा में डॉ. सुनील मोरे, लखन बलगोहर को सदस्य प्रभारी बनाया। उन्होंने कहा अजा की बैठक हर महीने होगी। अगली बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर अनिल भोसले, निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला सहित अन्य मौजूद रहेंगे। इसमें नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मान किया जाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।