पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असीरगढ़ किला झीरी की पहाड़ियों पर होगी लॉयन की शूटिंग

असीरगढ़ किला झीरी की पहाड़ियों पर होगी लॉयन की शूटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवाके शेरू उर्फ शारू बिरलेई पर हॉलीवुड फिल्म लॉयन बनेगी। खंडवा के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्र में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। संभवत: 14 फरवरी से असीरगढ़ और झीरी में भी शूटिंग होगी। असीरगढ़ और झीरी की पहाड़ियों पर शूटिंग होगी। ऐतिहासिक नगरी में यह पहला मौका होगा, जब हॉलीवुड फिल्म के दृश्य असीर और झीरी की पहाड़ियों को फिल्माया जाएगा।

आईटॉप फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. नई दिल्ली के प्रतिनिधि शनिवार को कलेक्टर से मिले। उन्होंने बताया पुरातत्व और वन विभाग से उनको को अनुमति मिल गई है। जिला स्तर पर कलेक्टर से अनुमति लेना है। कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया ने उनको 14 फरवरी से शूटिंग की अनुमति दी। यहां दो दिन तक शूटिंग चलेगी। टीम के मुताबिक शारू की भूमिका में स्लमडॉग मिलेनियर के अभिनेता देव पटेल रहेंगे। अभिनेत्री का रोल तनिष्ठा चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य कलाकार शूटिंग करने आएंगे।

हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमेन, बॉलीवुड अदाकारा दीप्ति नवल भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। शेरू के बचपन के किरदार के लिए इंदौर के सिमरोल निवासी एक आदिवासी बच्चे को चुना है। जो शराब के ठेके पर 70 रुपए रोज में गिलास धोता है। उसे इस फिल्म में मेहनताने के रूप में लाखों रुपए मिलेंगे।

असीरगढ़ की पहाड़ियों पर फिल्म लॉयन की शूटिंग होगी।

शारु की लाइफ स्टोरी दिखेगी हॉलीवुड स्क्रीन पर

फिल्मकी कहानी 1978 में खंडवा में घटित बच्चे शेरू की गुमशुदगी की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा किस तरह शेरू अास्ट्रेलिया पहुंचा। इसके बाद नेट पर सर्च कर वो अपनी ऑस्ट्रेलियन मां के साथ खंडवा पहुंच कर अपनी असली मां से मिलता है। शारू के बाद में खुद की रियल लाइफ स्टोरी पर लांग वे होम किताब भी लिखी थी। जिसने उसे काफी प्रसिद्धि दिलाई थी।