पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से लौटे कैडेट्स ढोल ताशों से स्वागत

दिल्ली से लौटे कैडेट्स ढोल-ताशों से स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर दी थी सलामी

सिटीरिपोर्टर|बुरहानपुर

शनिवारको दिल्ली से चार कैडेट्स शहर लौट आए। रेलवे स्टेशन पर फूलमाला से उनका स्वागत किया। ढोल-ताशों से शहर में उनकी अगवानी की गई। शहर में कैडेट्स की रैली निकाली गई। खुशी में अन्य कैडेट्स और विद्यार्थी ढोल-ताशों की धुन पर जमकर नाचे।

गणतंत्र दिवस पर चारों कैडेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलामी दी। गकैडेट्स का भोपाल गवर्नर हाऊस में स्वागत सम्मान हुआ। कर्नाटक एक्सप्रेस से कंपनी सार्जेंट मेजर आकाश प्रकाश सालुंके, भावना संजय ठाकरे, अक्षय मुकेश सोनवणे, शेख केसरउद्दीन कमरुद्दीन फलक दोपहर 1.45 बजे रेलवे स्टेशन पर उतरे। अपर कलेक्टर सूरज नागर, युवा सेन संगठन जिलाध्यक्ष संतोष वारुड़े ने स्वागत किया। सुभाष स्कूल से रैली निकाली गई। रैली शनवारा, जय स्तंभ, शिवकुमारसिंह चौराहा, कमल तिराहा, गांधी चौक, सुभाष चौक, पाला बाजार, सिंधीपुरा, नागझिरी से आजाद नगर पहुंची। इस दौरान संतोष ठाकुर, अजय वाघ, अंडर ऑफिसर सोनाली ढाकसे, पूनम सोनार सहित अन्य मौजूद थे।

दिल्ली से आए एनसीसी कैडेट्स का रेल्वे स्टेशन पर स्वागत किया गया।