- Hindi News
- नवोदय की प्रवेश परीक्षा 1500 विद्यार्थियों ने दी
नवोदय की प्रवेश परीक्षा 1500 विद्यार्थियों ने दी
कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चार केंद्रों पर हुई परीक्षा
एजुकेशनरिपोर्टर|बुरहानपुर
नवोदयकी कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को चार सेंटर पर परीक्षा हुई। 1500 प्रतिभागियों में से किसी ने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी तो कुछ ने उर्दू में प्रश्न छुड़ाए। प्रतिभागियों को सामान्य ज्ञान, गणित और तर्क शक्ति वाले प्रश्न छुड़ाने में पसीने छूट गए।
लोनी स्थित नवोदय स्कूल की कक्षा 6वीं में 40 सीट है। इसके लिए 1631 प्रतिभागियों ने परीक्षा फार्म भरे। इनमें से 1508 प्रतिभागी परीक्षा में बैठे। 123 अनुपस्थित रहे। हिंदी में 948, मराठी में 132, अंग्रेजी में 407 और उर्दू के 21 प्रतिभागी परीक्षा में बैठे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 100 अंक का था।
शहर में सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या स्कूल, सेवासदन स्कूल, आदर्श पिद्यापीठ, बुरहानपुर पब्लिक स्कूल, खकनार और नेपानगर हायर सेकंडरी स्कूल में प्रवेश परीक्षा हुई। जिला स्तर पर डीईओ और प्राचार्यों ने केंद्रों पर सतत निगरानी रखी। फ्लाइंग स्क्वाड में तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों पर नजर रखी।
छठी में प्रवेश के लिए बच्चों ने परीक्षा दी।