पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधवा बहन के साथ युवक को देख फूटा गुस्सा, लकड़ी से पीट पीटकर मार डाला

विधवा बहन के साथ युवक को देख फूटा गुस्सा, लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खटिया बड़ी होने से मृतक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला।

भास्कर संवाददाता|निंबोला

युवकको अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। विधवा बहन के साथ युवक को भाई ने देख लिया। उसका गुस्सा फूट पड़ा। लड़की से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुरहानपुर जिले से 12 किमी दूर झांझर गांव की है।

खरगोन जिले के खारया हेलपड़ावा से गुड़िया उर्फ संदू भीमसिंह बारेला (30) पांच फरवरी को मतदान करने झांझर आया था। एक साल पहले तक संदू परिवार के साथ झांझर स्थित सुसराल में ही रहता था। उसका परिचय पत्र भी यही का था। साल भर पहले प|ी की मौत हो गई थी। तभी से गांव की विधवा से उसका अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। शुक्रवार देर रात 3 बजे वह विधवा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। प्रेमिका के भाई राजेश नानसिंह ने दोनों को एक साथ देख लिया। उसे पहले से दोनों पर शक था। गुस्से में राजेश ने संदू की लकड़ी से पिटाई शुरू की। घसीटकर घर के पीछे नाले की आेर ले गया। यहां पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। उसी हालत में राजेश उसे ससुर के घर ले गया। यहां उसने खटिया पर लेटा दिया। संदू ने सास रूपलीबाई होल्कर से बात भी की। सास ने जमाई से पूछा क्या हुआ, तो उसने बताया सीने में दर्द है। मेरा इलाज करो। कुछ ही देर बाद उसने तोड़ दिया। गांव के मांगीलाल करणसिंह ने निंबोला थाना पुलिस को शनिवार सुबह 10 बजे घटना की सूचना दी। हत्या की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची। संदू के चार बच्चे है। प|ी की मौत के बाद से संदू खरगोन में रह रहा था।

^एक साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। महिला के भाई को इस बात का पहले से शक था। गुस्से में आकर उसने युवक की हत्या कर दी। लखनसिंहबघेल, टीआई थाना निंबोला