पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ सफाई ढंग से कराओ, प्राइवेट जैसा दिखना चाहिए जिला अस्पताल

साफ-सफाई ढंग से कराओ, प्राइवेट जैसा दिखना चाहिए जिला अस्पताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरके आने की खबर सुन जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। उनके आने से दो मिनट पहले गेट के सामने से वाहन हटा दिए गए। थोड़ी देर बाद कलेक्टर आइसोलेशन वार्ड का दौरान करने पहुंच गई। उन्होंने 35 मिनट में आइसोलेशन वार्ड और निर्माणाधीन महिला वार्ड देखा। एआरटी सेंटर के पास गंदगी देख कलेक्टर ने कहा दीवार कितनी गंदी है। क्या यहां पर साफ-सफाई नहीं होती? साफ-सफाई ढंग से कराओ। प्राइवेट जैसा दिखना चाहिए जिला अस्पताल। स्वच्छ माहौल रहेगा तो मरीज भी स्वस्थ महसूस करेगा।

इंदौर में स्वाइन फ्लू की दहशत से जिले में भी स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। संभावित मरीजों के लिए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। यहां की व्यवस्था देखने सुबह 11.55 बजे कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया अस्पताल पहुंची। उनके आने से दो मिनट पहले अस्पताल की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सबसे पहले उन्होंने सिविल सर्जन के कैबिन के बाजू में बना आइसोलेशन वार्ड देखा। कलेक्टर सिंथिया ने सिविल सर्जन डॉ. केएम गुप्ता से स्वाइन फ्लू कीट की जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने कलेक्टर सिंथिया को स्वाइन फ्लू से बचाव के संसाधन बताए। संभावित मरीजों की जांच की कीट दिखाई। उन्होंने कहा साहब गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जागरुकता रैली निकलवाए। सिविल सर्जन गुप्ता ने कहा वार्ड में तीन पलंग है। यहां एक साथ तीन मरीजों का इलाज होगा।

मेडिकल वार्ड के सामने निर्माणाधीन महिला वार्ड के भवन काम देखा। उन्होंने ठेकेदार मुन्ना यादव से दो दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर या किसी बड़े अफसर का इंतजार में मत करना। सिविल सर्जन या सीएमएचओ सर से भवन का शुभारंभ करा दो। मरीजों को जल्द से जल्द सुविधा मिलना चाहिए। यहां नए बैड लगाओ। चाइल्ड वार्ड में गंदा वेक्सिन बाक्स देख कलेक्टर भड़की। उन्होंने कहा बच्चों को वार्ड है। यहां साफ-सफाई अच्छी होना चाहिए। वेक्सिन का नया बॉक्स लाकर रखो। उन्होंने मरीजों को भी गंदगी नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा आप अच्छे होने के लिए आते है या बीमार। आपके बच्चे भर्ती है तो सफाई भी रखना चाहिए। दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर अस्पताल से रवाना हुई।

कलेक्टर ने चाइल्ड वार्ड का भ्रमण कर वहां रखी दवाओं की सुरक्षा रखने के निर्देश दिए।