मॉडल क्लब में फाइनल मैच आज
बुरहानपुर |मॉडल क्लबद्वारा कराई जा रही मॉडल चैम्पियनशिप खेल उत्सव में बैडमिंटन के फाइनल मैच रविवार को होंगे। मीडिया प्रभारी विजय अगनानी ने बताया मैच शाम 6 बजे से शुरू होंगे। अंडर 17 बालक वर्ग में यश चौकीकर और सुलाउद्दीन, पुरुष ओपन एकल वर्ग में किशन कनेस और राहिल खान, पुरुष ओपन वर्ग डबल में अतुल उडू- किशन कनेस और अजय मुजुमदार-अंकित टोडी के बीच मुकाबला होगा। खेल उत्सव में सहभागी खिलाडियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। खेल उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह 13 फरवरी को होगा। क्लब अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सचिव महावीर प्रसाद बांदिल ने खेलप्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।