बुरहानपुर| गणपतिथाने के पास एक युवक को महाराष्ट्र बस ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अनिल पिता सदाशिव निवासी बोरगांव गणपति थाने के पास से गुजर रहा था। इस दौरान महाराष्ट्र परिवहन बस ने उसे टक्कर मार दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।