पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालान बनाया, थाने में की शिकायत

चालान बनाया, थाने में की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर| शनिवाररात 8.30 बजे लालबाग पुलिस ने सिंधी बस्ती चौराहा पर बिना नंबर की बाइक पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने नई बाइक के भी चालान बनाए। बाइक चालकों ने नई बाइक होने की बात कही थी उसके बाद भी पुलिस ने चालान बनाए। पुलिस करीब 50 बाइक जब्त कर थाने ले गई। थाने पहुंचे युवकों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताया। टीआई केके मिश्रा से कहा नई बाइक का चालान क्यों बना रहे है। टीआई ने कहा शो-रूम या आरटीओ से बात करो नंबर क्यों नहीं दिए। लालबाग क्षेत्र के सुनील ससाने, जितेंद्र ठाकुर, शेख शाहरूख ने कहा लालबाग पुलिस ने सिंधी बस्ती चौराहे पर बिना नंबर बाइक पर कार्रवाई की। पुलिस ने यह भी नहीं देखा कि कौनसी बाइक नई, कौनसी पुरानी है। जवानों को नई बाइक होने की बात कहने के बाद भी जब्त कर ली। बाइक जब्त करने पर करीब 50 से अधिक युवक थाने पहुंचे। युवकों ने नई बाइक होने की शिकायत टीआई से की। टीआई ने कहा नंबर के लिए शो-रूम या आरटीओ से कहो। युवकों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया।