पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं पिसाई के लिए अनुमति मिली

गेहूं पिसाई के लिए अनुमति मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | जिलापंचायत द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के तहत गेहूं सफाई, पिसाई के लिए संस्था को अधिकृत कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ बसंत कुर्रे ने बताया इस संबंध में आदर्श परमार्थिक शैक्षणिक सेवा समिति इंदौर ने प्रस्ताव भेजा था। इसमें संस्था ने नगर निगम बुरहानपुर क्षेत्र में लक्षित प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में होने वाले मध्यान्ह भोजन गेहूं की सफाई कराने, पिसाई के लिए अनुमति चाही गई थी। जिला पंचायत ने प्रस्ताव पर शर्तें रखकर अनुमति दी। इसमें कहा गया है कि उक्त गेहूं पिसाई के दौरान आटा की मात्रा, गुणवत्ता, परिवहन के लिए संस्था पूरी जिम्मेदार रहेगी। इस कार्य का अलग से किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा।