25 युवाओं को प्रमाण पत्र दिए
बुरहानपुर| स्टारस्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने 25 युवाओं को मोबाइल का प्रशिक्षण दिया। 1 महीने के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने मोबाइल सुधारना, तकनीकी दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण के बाद उन्हें संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भेंट गए। इस दौरान एलडीएम किशोर कुमार तौलानी ने मोबाइल रिपेयरिंग के बारे में रोजगार मार्गदर्शन दिया।