हाईवे पर गिरा नीम का पेड़
निंबोला | शनिवारसुबह निंबोला और झीरी के बीच नारसिंह बाबा मंदिर के पास इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे लगा नीम का सूखा पेड़ तेज हवा के कारण गिर गया। इससे पेड़ की सूखी डालिया रोड पर फैल गई। इस दौरान खंडवा की ओर से बुरहानपुर जा रही मारुति कार चपेट में आने से बालबाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के गुजरते ही पेड़ जा गिरा। पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने पेड़ की डालियों को रोड से हटाया। हाईवे पर निंबोला और झिरी के बीच 3 सूखे पेड़ है, जो गुजरने वाहन चालकों के लिए खतरनाक है।