पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति के तरानों पर थिरके बच्चे

देशभक्ति के तरानों पर थिरके बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | शनिवारशाम 7.15 बजे से रेलवे स्टेशन के पास स्थित भवन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले वरिष्ठ मंडल राजभाषा अधिकारी एके शुक्ला, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रमेश मालवीय, मंडल अभियंता डीएन चौहान ने रेलवे स्टेशन पर शिवमंगलसिंह सुमन पुस्तकालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक जीएल मीणा, राजभाषा सचिव पुष्पेंद्र कापड़े, शकील अहमद सिद्दीकी, टीएस भूसारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, महेश कुलारे, जितेंद्र नागराज, संतराम कुशवाह, अश्विन त्रिपाठी, विनोद कश्यप, अनूज दुबे, प्रीती सज्जान उपस्थित थे। राजभाषा समिति को दो हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।