अभिनंदन कुमार जैन काे श्रद्धांजलि
अभिनंदन कुमार जैन काे श्रद्धांजलि
बुरहानपुर| खंडवाजिला एवं सत्र न्यायधीश अभिनंदन कुमार जैन के निधन पर बुधवार शाम जिला अधिवक्ता संघ सभाकक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने शोक प्रस्ताव पारित किया। दो मिनट का मौन रखा गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंदमोहन खरे, अपर सत्र न्यायाधीश रविंदरसिंह, वैभव मंडलोई, सीजेएम गालिब रसूल, न्यायाधीश सूर्यप्रकाश शर्मा, महेंद्र मांगोदिया, अभिषेक सक्सेना, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष असलम खान, सचिव युनुस पटेल, उपाध्यक्ष संतोष देवताले, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति भी मौजूद थे।
आबकारीउपनिरीक्षक गौंड सम्मानित
बुरहानपुर| कलेक्टरजेपी आइरिन सिंथिया ने आबकारी उप निरीक्षक महेंद्रसिंह गौंड को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। श्री गौंड ने आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरणों में 2 लाख 6350 रुपए की शराब और अन्य सामग्री जब्त की है। उपलब्धि पर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र शर्मा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएस पवार, पंजाबराव पोटफोड़े, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रिया रावत और विभाग के अफसर-कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।