- Hindi News
- देखो रे बच्चों हाथी आया, महिलाओं ने की पूजा अर्चना
देखो रे बच्चों हाथी आया, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
बुरहानपुर| बुधवारको जैनाबाद में हाथी आया। महावत के इशारों पर चलते हाथी को देखने भीड़ लग गई। महिलाओं ने हाथी की पूजा-अर्चना की। महिला के हाथ से सूंड से सिक्का लेकर हाथी ने महावत को दिया तो बच्चों ने ताली बजाई। महावत शिवाजी महाराज ने बताया नासिक से यात्रा शुरू की है। बुरहानपुर के बाद ओंकारेश्वर जाएंगे। 36 साल के हाथी के साथ सभी शिव मंदिरों के दर्शन कर आगे बढ़ रहे हैं।