पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय सचिव ने निहारी ऐतिहासिक धरोहरें

केंद्रीय सचिव ने निहारी ऐतिहासिक धरोहरें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय सचिव ने निहारी ऐतिहासिक

सिटीरिपोर्टर| बुरहानपुर

भारतसरकार भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय सचिव डॉ.राजन एस.कटोच बुरहानपुर प्रवास पर हैं। उन्होंने बुधवार को प|ी के साथ जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को निहारा। उन्होंने शाही किला देखा। सूर्यपुत्री ताप्ती को नमन किया। किले में शाही हमाम, लोंगी मस्जिद, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास का अवलोकन किया। दरगाह-ए-हकीमी और गुरुद्वारा, असीरगढ़ किला, कुंडी भंडारा सहित अन्य स्थल देखे। उन्हें इतिहासकार होशंग हवालदार ने जरूरी जानकारी दी।

डॉ. कटोच ने कहा इन ऐतिहासिक धरोहरों को आज भी संजोकर रखा गया है। इस कारण पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। पहले यहां की धरोहरों का ठीक से संरक्षण नहीं किया गया। आज इन्हें सहेजा गया है। इससे पर्यटन बढ़ेगा। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया, एसपी अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, जिला पंचायत सीईओ बसंत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े भी मौजूद थे।

केन्द्रीय सचिव डॉ कटोच ने अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक धरोहर देखी।