पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रार्थना सभा में किया बापू को याद

प्रार्थना सभा में किया बापू को याद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर, निगमाध्यक्ष ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सिटीरिपोर्टर|बुरहानपुर

नगरनिगम द्वारा महात्मा गांधी के अस्थि विसर्जन स्थल सतियारा घाट पर कराई जा रही सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बुधवार बापू को नमन किया। महापौर अनिल भोसले, निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, सभी एमआईसी सदस्य सहित अन्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन और बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। गजेंद्र शास्त्री ने गीता पाठ किया। कुरान की आयतें अनीसउद्दीन ने पढ़ीं। बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे...’, के साथ ही वंदे मातरम गान हुआ।

महापौर भोसले ने कहा आज महात्मा गांधी के विचारों को चरितार्थ करने की बहुत जरूरत है। वे ऐसे योद्धा थे जिन्होंने बिना अस्त्र, शस्त्र के अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। उन्होंने कभी भी सत्य का साथ नहीं छोड़ा। बापू ने स्वच्छ भारत की जो कल्पना की थी उसे मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया है। निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा बापू के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। हमें बापू के सपनों को साकार करना होगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य चिंतामन महाजन, जगदीश कपूर, निगमायुक्त सुरेश रेवाल मौजूद थे।

महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलन करते महापौर भोसले।