पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 लाख रुपए से अधिक के लोन स्वीकृत करें

5 लाख रुपए से अधिक के लोन स्वीकृत करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी वित्त निगम की प्रमुख सचिव वीणा घाणेकर का दौरा, समीक्षा बैठक ली

सिटीरिपोर्टर | बुरहानपुर

आदिवासीवित्त निगम भोपाल की प्रमुख सचिव वीणा घाणेकर बुधवार को बुरहानपुर पहुंची। उन्होंने शाम 4.30 से 5.30 बजे तक जिला पंचायत में मुख्यमंत्री स्वरोजगार आदिवासी योजना की समीक्षा की। अफसरों ने प्रमुख सचिव को अब तक स्वीकृत हुए लोन और कुल आवेदनों की जानकारी दी। वीणा घाणेकर ने बैंक मैनेजर्स से कहा सभी लोन स्वीकृत करें। 50 हजार रुपए से 5 लाख रुपए से अधिक के लोन स्वीकृत कराएं। जिपं सीईओ बसंत कुर्रे ने प्रमुख सचिव वीणा घाणेकर को बताया अब तक योजना में 104 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 19 को स्वीकृति दे दी गई है। 4 आवेदकों को भैंस पालन, किराना दुकान, बैलजोड़ी के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। विभाग को 40 केस का लक्ष्य दिया गया था। विभाग ने 104 आवेदन प्रस्तुत कर दिए हैं। अफसरों ने बताया 80 आवेदकों को हैंडपंप, मोटरपंप, इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग के लिए भोपाल भेजा जा चुका है। इस दौरान एडीएम प्रकाश रेवाल, आदिवासी सहायक आयुक्त अजीत श्रीवास्तव, केएल यादव, एलडीएम किशोरकुमार तोलानी, सहायक ग्रेड-2 ज्ञानेश्वर देवकर मौजूद थे।

प्रमुख सचिव वीणा खाणेकर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार आदिवासी योजना की समीक्षा की।