रोड के सेंटर से 52 फीट दूर लगेंगे खंभे
बुरहानपुर-देड़तलाई रोड निर्माण के लिए सर्वे
सिटीरिपोर्टर | बुरहानपुर
देड़तलाईसे बुरहानपुर तक एमपीआरडीसी द्वारा फोरलेन रोड बनाया जा रहा है। रोड के बीच में रहे खंभों को हटाया जा रहा है। रोड बनने के बाद नए खंभे रोड के बीच से 52 फीट दूर लगाए जाएंगे। देड़तलाई से मांजरोद रोड बन गया है। इस बीच खंभों को हटाया गया है। खंभों को हटवाने के लिए एमपीआरडीसी और बिजली कंपनी अफसर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे कर पता लगाया जा रहा है कहां-कहां पर खंभे रोड के पास स्थित है। किन खंभों को हटाया जाना है। बुधवार को एमपीआरडीसी प्रबंधक संतोष सुपेकर और ग्रामीण कार्यपालन यंत्री एमके सक्सेना ने बुरहानपुर-देड़तलाई रोड का सर्वे किया। जैनाबाद के पास दोपहर 12 बजे रोड किनारे खंभे देखे। दोनों अफसरों ने रोड के पास स्थित खंभाें को चिह्नित किया। इन्हें हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। प्रबंधक उन्होंने बताया रोड 7 मीटर चौड़ा होगा। दोनों ओर ढाई मीटर की साइड पटरी रहेगी। रोड के बीच से दोनों ओर 52 फीट दूर बिजली के खंभे रहेंगे देड़तलाई से खकनार से आगे तक खंभे हटाए जा चुके हैं।