पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान दलों को सामग्री वितरण 21 को

मतदान दलों को सामग्री वितरण 21 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत खकनार ब्लॉक में 22 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरीत की जाएगी। इसके बाद दल मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगे। खकनार ब्लॉक में कुल 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिला और जनपद पंचायत सदस्य के लिये ईवीएम और पंच, सरपंच के लिए मतपत्र से मतदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी आइरिन सिंथिया ने बताया पंच के लिए सफेद और सरपंच के लिए नीले रंग के मतपत्र होंगे।