बुरहानपुर | स्टेशनरोड पर सिंधीबस्ती के पास फिर गड्ढा हो गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ रही है। कुछ महीने पहले यहां रोड की खुदाई कर पाइप बिछाए गए थे। मिट्टी डालकर गड्ढे को बंद कर दिया गया था। वाहनों के गुजरने और मंगलवार रात हुई बारिश से मिट्टी उखड़कर बह गई।