बुरहानपुर | आर्टऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग रविवार रात 9 बजे से गोकुल चंद्रमा मंदिर के पीछे रवि कापड़िया के निवास पर होगा। बलदेव शाह, सुनील सलुजा ने बताया सत्संग में गुरु भक्ति आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। पंडित श्री श्री रविशंकर की वाणी में ज्ञान संदेश का प्रसारण होगा।