पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधीपुरा में मसजिद के पास सिमेंटेड सड़क धंसी, दहशत

सिंधीपुरा में मसजिद के पास सिमेंटेड सड़क धंसी, दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

सिंधीपुराक्षेत्र में डोले मियां मस्जिद के पास सीमेंटेड सड़क धंस गई। रविवार दोपहर 2.30 बजे पानी भर रहे लोगों को सीमेंट की सड़क में दरारें नजर आई। लोगों ने सड़क पर पानी डाला तो पानी तेजी से नीचे चला गया। कुछ लाेगों ने नीचे देखा तो करीब 25 फीट गहरा गड्‌ढा दिखाई दिया। गहरा गड्‌ढा दिखते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग सड़क से दूर हट गए। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने नगर निगम अफसरों को इसकी सूचना दी। लेकिन शाम तक कोई भी अफसर नहीं पहुंचा।

क्षेत्र के मोहम्मद रफीक ने बताया डोले मियां मस्जिद के पास हम लोग पानी भर रहे थे। इस दौरान सड़क में पड़ी दरारों पर नजर गई। सभी को लगा ऊपरी दरारें होगी। इसके बाद कुछ लोगों ने सड़क पर पानी डालाा तो पानी दरारों से तेजी से नीचे चला गया। लोगों ने सड़क के बाजू से निकली नाली से अंदर देखा तो गहरा गड्‌ढा दिखाई दिया। इस पर लोग बुरी तरह डर गए। लोगों ने एहतियात के तौर पर यहां से आवाजाही बंद करवा दी। राहगीर जैसे-तैसे यहां से निकले।

मोहम्मद रफीक ने बताया क्षेत्र में आने-जाने के लिए यही एक सड़क है। जमीन धंस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जरूरी काम के लिए लोग किनारे से बाइक निकाल रहे है। सड़क के नीचे 25 फीट गहरा कुएं जैसा गड्‌ढा हो गया है। इसकी सूचना अफसरों को दी गई। लेकिन कोई भी जांच के लिए नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है जल्द ही यहां नगर निगम को मरम्मत कराना चाहिए। ताकि हादसे का अंदेशा ना रहे।

सिंधीपुरा में सड़क धंसने पर लोग दहशत में गए।