पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को हिन्दी से जोड़ेंगे तो हिन्दी की सही प्रगति होगी

युवाओं को हिन्दी से जोड़ेंगे तो हिन्दी की सही प्रगति होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

रविवारको हिंदी दिवस मनाया गया। शहर में जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने हिंदी दिवस पर कार्यक्रम कराए। सईदा अस्पताल में नैदानिक अनुसंधान एकक द्वारा हिंदी पखवाड़े की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान काव्य स्वर भी गूंजे। पहले दिन हिंदी पर संगोष्ठी हुई। वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भृगुनंदन भार्गव ने कहा नई पीढ़ी में हिन्दी के प्रति लगाव कम हो रहा है। युवाओं को हिन्दी से जोड़ना ही हिन्दी की सही प्रगति होगी।

केंद्रीय युनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार नैदानिक अनुसंधान एकक द्वारा 27 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। हर दिन विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि कहानीकार संतोष परिहार ने कहा आर्थिक उदारीकरण और वैश्विकरण की होड़ में हिन्दी को नई प्रगति मिली है। यह हिन्दी के बढ़ते प्रयोग से संभव हुआ है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. नूर मोहम्मद ने कहा रोजगार के लिए हिन्दी को अनिवार्य करने पर जोर देना चाहिए। वरिष्ठ कवि आरके चौधरी ने भारत की सिरमौर हिन्दी कविता का पाठ किया। व्यंग्यकार डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने हास्य कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। मीनाक्षी मोरे ने भारत की नारी तुझे शत- शत नमन कविता का पाठ किया।

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में कार्यक्रम हुआ। राजभाषा कार्यान्वयन समिति प्रमुख एसके सुल्ताने ने हिन्दी के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ प्रबंधक एमके भालेराव, प्रबंधक एके श्रीवास्तव, संतोष परिहार ने हिन्दी की महत्ता समझाई। समारोह में संतोष परिहार को 5000 रुपए का चैक उनके कहानी संग्रह दीप तले रोशनी के लिए दिया गया। इस दौरान प्रांजलि तायड़े, किशोर सांभरे, यशवंत पवार सहित अन्य मौजूद थे।

बताई हिन्दी की महत्ता

नवोदय विद्यालय में मनाया जा रहा हिन्दी पखवाड़ा| लोनीस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को हिन्दी पखवाड़े की शुरुआत की गई। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान हिन्दी पर काव्य पाठ और स्पर्धा कराई गई। प्राचार्य सुरेन्द्र पाटील ने हिन्दी भाषा का महत्व समझाया।

संगोष्ठी में शहर के कवि और साहित्यकार शामिल हुए।