20 मिनट झमाझम बारिश
20 मिनट झमाझम बारिश
बुरहानपुर|रविवार कोशहर में लोगों के पसीने छूट गए। सूरज की तपीश ने दिनभर परेशान किया। शाम को शहरभर में 20 मिनट झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बह निकला। तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। बारिश के बाद शहर में ठंडक घुल गई। दिन का अिधकतम पारा 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ होने और सूरज की तपीश ने लोगों के पीसने छुड़ा दिए। शाम 4 बजे से शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई। आधे घंटे बाद रिमझिम बारिश शुरु हो गई। कुछ देर बाद झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया।