पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर सभी समाज के बुिद्धजीवी लोगों से करें संपर्क

घर-घर जाकर सभी समाज के बुिद्धजीवी लोगों से करें संपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार से तैयारियां शुरू कर दी। राजपुरा स्थित ज्ञानवर्धिनी सभागृह में दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा प्रदेश स्तर से पालक-संयोजक को रजिस्टर दिया था। घर-घर जाकर विभिन्न समाज प्रमुख, मस्जिद के मौलवी, मंदिर के पुजारी, डॉक्टर, वकील, बुद्धिजीवी सहित अन्य प्रभावशाली लोगों से संपर्क करें। उस रजिस्टर में उनका नाम, मोबाइल नंबर नोट करें। संगठन को यह जानकारी एकत्र कर सौंपे। इससे स्पष्ट होगा कि किस वार्ड में किस समाज, वर्ग के व्यक्ति को फायदा मिलेगा। इस पर चुनावी रणनीति तैयार होगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसी सर्वे से जीत मिली है। फिर से इस सर्वे को पूरा कर लिया तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

संगठन प्रभारी रघुवंशी ने कहा 25 सितंबर से परिवार संपर्क अभियान शुरू करना है। घर-घर जाकर लोगों को केंद्र, राज्य योजनाओं को उपलब्धियां गिनाओ। जिस किसी व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उसका नाम, पता, संपर्क नंबर नोट कर उसे योजना का लाभ दिलाएं। यह केंद्र सरकार की मंशा है। अब हमें काले झंडे, धरना प्रदर्शन नहीं करना है। कार्यकर्ता यह सब छोड़ दें। अब केवल गरीबों के आंसू पोछों। किसी भी पार्टी के प्रति व्यक्ति की धारणा बन जाती है। उसी सकारात्मक या नकारात्मक सोच पर हार-जीत निर्भर है।

संगठन प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

गांवों में महोत्सव से जोड़ेंगे किसान

भाजपाजिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ ने कहा 25 सितंबर से किसान महोत्सव भी शुरू होगा। कार्यकर्ता घर-घर किसानों से संपर्क करेंगे। उन्हें खेती संबंधी विकास काम बताएंगे। जगह-जगह सम्मेलन में किसानों को भाजपा से जोड़ेंगे। अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं पदाधिकारियों को बैठकाें में बुलाएंगे। उनसे शहर, नगर के विकास काम को लेकर चर्चा करेंगे। नगर और ग्रामीण केंद्र संयोजक पालकों की बैठक होगी। पार्टी में युवाओं को जोड़ने का अभियान भी शुरु करेंगे। इसको लेकर प्लानिंग चल रही है। शाम 4 बजे तक चली बैठक में महापौर माधुरी पटेल ने कार्यकर्ताआें को विकास काम बताए।

जीतने का जुनून चाहिए कि निराशा का भाव

आभार उद्धबोधन में विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कार्यकर्ता के मन में जीतने का जुनून च