- Hindi News
- बिरोदा में हनुमान मंदिर पर भागवत सप्ताह आज से
बिरोदा में हनुमान मंदिर पर भागवत सप्ताह आज से
बिरोदा में हनुमान मंदिर पर भागवत सप्ताह आज से
बुरहानपुर|सोमवार सेग्राम बिरोदा में हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा अखंड हरिनाम संकिर्तन की शुरुआत होगी। भागवत कथा विजय कैलाश चौधरी द्वारा भांजे समर्थ जितेंद्र महाजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करवाई जा रही है। कथा हर दिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी। हर दिन रात 8 से 11 बजे तक अलग-अलग महाराजों द्वारा कीर्तन किए जाएंगे। सप्ताह के समापन पर महाप्रसादी का वितरण हाेगा। गांव में दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भरूड़ कार्यक्रम होगा।