आयुक्त आज सौंपेंगे कलेक्टर को प्रस्ताव
बचा लो किशोर दा का आशियाना
किशोरदा के घर को स्मारक बनाने को लेकर जनमंच ने रविवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया। आदर्श कॉलोनी आनंद नगर की महिलाओं ने कहा संगीत की दुनिया में खंडवा का नाम किशोर दा ने सबकी जुबान पर चढ़ाया। प्रिया जैन, रीना खनूजा, रश्मि हिंगवे, कनक भारद्वाज, जसमीत छाबड़ा, पूजा जराल, कनिया हिंगवे, अंतरा हिंगवे ने कहा किशोर दा की यादें स्थायी करनी होगी। उनका घर बचाने के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए। अभियान में जनमंच के चंद्रकुमार सांड, गणेश कानडे, मनीष मोहे एवं नारायण फरकले सहित मंच के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
खंडवा किशोर कुमार की नगरी है,उनका घर नीलाम हुआ मानो खंडवा नीलाम हुआ। - अरविंदसूरज, किशोर नगर खंडवा
मेरासीधा सुझाव है कि किशोर दा का स्मारक बनाने हेतु खंडवा जिले के और आसपास के छोटे-बड़े शहरों से राशि एकत्रित कर सहयोग दे सकते हैं। -शुभम भदौरिया, खालवा
खंडवाकी जनता मांगे सरकार से यही गुहार, किशोर दा के घर को बनाओ स्मारक अब की बार। -विशाल महोबिया, रामगंज खंडवा
खंडवाकी शान किशोर दा के घर को स्मारक बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना चाहिए। - सचिनजाधव, बुरहानपुर
किशोरदा के निवास गांगुली हाउस को स्मारक बनना चाहिए। -एके बेनर्जी, खंडवा
किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाइए और खंडवा का नाम इतिहास में दर्ज करवाएं। -शुभम शाह, माताचौक
खंडवाकी आन-बान और शान थे किशोर दा। उसी तरह उनके घर को स्मारक बनाकर खंडवा की आन-बान और शान बेकरार रखना चाहिए। - समर्थप्रमोद यादव, मालीकुआं, खंडवा
किशोरकी आवाज में उनके खंडवा में बिताएं हर पल को दुनिया में महसूस किया। अब हमें उनके घर को स्मारक बनाकर स्वरांजलि देना है। जरूरत है एकजुट होने की। - खुशीउदय खोट
किशोरस्मारक खंडवा में ही बने क्योंकि किशोर दा खंडवा की शान है। किशोर दा ने खंडवा का नाम रोशन किया है। - सादिकखान, सिंगोट
किशोर दा की यादें स्थायी करना होगी
पोस्टकार्ड लिखती आदर्श नगर की महिलाए एवं युवतियां।
भास्कर संवाददाता| खंडवा
किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाने का प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम आयुक्त कलेक्टर को सौंपेंगे। निगम आयुक्त ने किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने की अनुशंसा संस्कृति विभाग से प्रस्ताव में की है। कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त एसआर सोलंकी ने किशोर कुमार के घर का मूल्यांकन किया